मिनी ट्रक ने मारी टक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पत्थर मुंडला के पास बाइक सवार दो भाइयों को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
एमवाय पुलिस चौकी के मुताबिक गीतानगर निवासी 25 वर्षीय जुनैद पुत्र जाकिर छोटे भाई अनस के साथ शादी में जा रहा था। उसके मामा के परिवार में आशाखेड़ में शादी का कार्यक्रम था। पत्थर मुंडला के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जुनैद की मौत हो गई।

Exit mobile version