महू के ग्राम मलेंडी में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, मौके पर हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिले में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को महू तहसील के बड़गोंदा राजस्व वृत्त अंतर्गत ग्राम मलेंडी में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राहियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान नामांतरण के 40, बंटवारे के 5, सीमांकन के 12, नक्शा तरमीम के 16 तथा रास्ता विवाद का 1 प्रकरण निराकृत किया गया। इसके साथ ही ई-केवाईसी एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतकर्ताओं को शिविर में बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। निराकरण के उपरांत कृषकों को आदेशों की प्रतियां तथा संशोधित खसरा भी उपलब्ध कराया गया।

शिविर के समापन पर एसडीएम श्री राकेश परमार ने ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री राधावल्लभ धाकड़, राजस्व अमला, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version