बाणगंगा; घर में लगी आग, छत पर फंसे लोग, रहवासियों ने बुझाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा क्षेत्र में एक घर की छत पर भीषण आग लग गई। आग इतनी जल्दी फैली कि छत पर खड़े लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आसपास के रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू करने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब कुशवाह नगर स्थित एक घर में हुई। छत पर मौजूद लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
ऐसे में आसपास के रहवासियों ने अपनी छतों से पानी डालकर आग बुझाई। लोगों को निकालने के लिए लोग नीचे तिरपाल लेकर खड़े हो गए। फिर आग में फंसे लोगों से तिरपाल पर कूदने का बोलने लगे। समय रहते टंकियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Exit mobile version