प्रदेश के सभी जिलों में मनेगा बलराम कृषि महोत्सव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्य कार्यक्रम 15 जुलाई को कृषि उपज मण्डी लक्ष्मीबाई नगर इंदौर में होगा

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा लगायी जाएगी प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर कृषि वर्ष के तहत प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित जायेगा। बलराम कृषि महोत्सव 15 जुलाई से शुरू होकर आगामी 13 नवम्बर 2026 तक कृषि से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 जुलाई को कृषि उपज मण्डी लक्ष्मीबाई नगर इंदौर में मनाया जायेगा। इस आयोजन में इंदौर जिले के कृषक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। आयोजन में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।
यह जानकारी संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा कृषि विभाग, मंडी बोर्ड, आत्मा आदि विभागों की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें आधुनिक संसाधनों और तकनीकी से जोड़ना है। यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि एक परिवर्तनकारी मंच है, इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनायेगा। इस महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के किसानों से संवाद करेंगे, जिससे शासन और किसानों के बीच सीधा एवं प्रभावी संपर्क सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही महोत्सव के तहत किसानों को अपने प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा और शासन द्वारा किसानों को मार्गदर्शन मिलेगा।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश देते हुए कहा कि संभाग में लगभग 90 प्रतिशत बोनी हो चुकी है केवल अलीराजपुर ज़िले में कम बारिश होने के कारण अभी तक लगभग 65 प्रतिशत बोनी हुई हैं। कम वर्षा के कारण बीज का अंकुरित नहीं हुए है, वहाँ के किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही किसानों की फसलों का बीमा भी किया जायेगा। उन्होंने संभाग के कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, बैंक लीड मैनेजर्स की बैठक लेकर अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने हेतु निर्देश दिए।

Exit mobile version