पदोन्नति मिलने पर आज इंदौर में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया और उनका स्वागत किया। राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह तथा सहायक संचालक कृषि अधिकारी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री संदीप यादव ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा तथा श्रीमती शर्ली थामस सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों- कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी।
