नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों का किया स्वास्थ्य परीक्षणविश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठजनों के लिए Holistic-Well-Being Camp का आयोजन आयुष विभाग के सहयोग एवं आयुष राजपत्रित चिकित्साधिकारी संघ के साथ किया गया। शिविर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन शाखा इंदौर के चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” है। यह थीम लोगों, जानवरों, पौधों और ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वैज्ञानिक सहयोग और सबूत-आधारित निर्णयों पर ध्यान केंद्रित करती है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम एयरपोर्ट रोड इन्दौर के 43 महिला-पुरुष वरिष्ठजनों को दिनचर्या, ऋतुचर्या, पौष्टिक आहार-विहार, रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता आदि बीमारियों के कारणों पर चर्चा कर जागरूक किया गया। साथ ही बैठे-बैठे योग प्राणायाम करने का प्रशिक्षण, औषधीय गुण वाले पौधे जैसे- तुलसी, एलोवेरा, अजवायन आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वृद्धजनों को विभिन्न खेलों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना एवं पर्याप्त रात्रि निद्रा अच्छी तरह से लेने पर भी चर्चा की गई।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन इंदौर जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. सुरेश ढोलवे, सचिव डॉ. नागेंद्र प्रसाद जायसवाल, क्लिनिकल सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. आर.एस. चौहान, डॉ. एस.डी. जाधव, डॉ. पी.के. जैन, डॉ. प्रकाशनी जोशी, डॉ. ज्योति बड़ोले ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया।

Exit mobile version