कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज निर्माणाधीन मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा और भी निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य में और अधिक गति लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से ओव्हरब्रिज का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह ओव्हरब्रिज क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश भी दिए।
