गेल इंडिया लिमिटेड ने इंदौर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से ऑफसाइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
6 Min Read

आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से आज सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया।


गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिसके पास प्राकृतिक गैस के गैस प्रसंस्करण संयंत्रों के साथ-साथ तक़रीबन 20,000 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है। जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन परियोजना (JIPPL) गेल (इंडिया) लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 180 किलोमीटर है और जो मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। JIPPL विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस के परिवहन एवं आपूर्ति का कार्य करती है। यह परियोजना स्वच्छ, दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा कोयला, फर्नेस ऑयल और डीज़ल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायक है। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर यह परियोजना क्षेत्र में सतत औद्योगिक विकास, ऊर्जा दक्षता में वृद्धि तथा पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।


गेल (इंडिया) लिमिटेड का IDS-1 पीथमपुर मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस प्राप्ति एवं वितरण टर्मिनल है। यह टर्मिनल जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से प्राकृतिक गैस प्राप्त करता है तथा विभिन्न औद्योगिक उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्कों को गैस की सुरक्षित, निरंतर एवं विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह टर्मिनल क्षेत्रीय गैस अवसंरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो औद्योगिक विकास को समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है।


कलेक्टर श्री शिवम वर्मा इंदौर के निर्देशानुसार तहसीलदार श्री लोकेश आहूजा के मार्गदर्शन मे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से 09 जून 2026 को सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

- Advertisement -


आपातकालीन ड्रिल का प्राथमिक उद्देश्य गेल (इंडिया) लिमिटेड, जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से किसी भी आपात स्थिति में भाग लेने के लिए संसाधनों की प्रभावकारिता, कौशल और पर्याप्तता का मूल्यांकन और जांच करना और आपातकालीन तैयारी प्रणालियों में और सुधार करना था।


आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए 10” जेआईपीपीएल JIPPL (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन) प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के चैनज नंबर 5.7 किलोमीटर पर, गेल सीजीएस सेक्टर – ई भवानी नगर सावेर रोड ओधोगिक क्षेत्र (अवंतिका गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशन के पास) इंदौर (म.प्र) मे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन पर विपुल गैस रिसाव के बाद आग/विस्फोट का एक नकली परिदृश्य बनाया गया था।


साइट पर बनाया गया दृश्य: 10” जेआईपीपीएल पाइपलाइन सीजीएस इंदौर: – सीजीएस इंदौर मे जेआईपीपीएल 10” पाइपलाइन के इनलेट फ़्लेंज मे भारी गैस रिसाव शुरू हो गया और उसके बाद आग और विस्फोट हुआ।
आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया।


गेल, पीथमपुर – जेआईपीपीएल (जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन), सीजीएस इंदौर,जिला-इंदौर राज्य जिला प्रशासन इंदौर ,श्री लोकेश आहूजा तहसीलदार द्वारा निर्देशित टीम अग्निशमन सेवा विभाग सावेर रोड इंदौर ,जिला चिकित्सा सेवाएं, और पारस्परिक सहायता भागीदार यानी गेल गैस लिमिटेड देवास ,अवंतिका गैस लिमिटेड इंदौर,के सभी संबंधित विभागों ने मॉक ड्रिल अभ्यास को अत्यधिक सफल बनाने के लिए अपनी परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अनुसार सक्रिय रूप से भाग लिया। आपातकाल से निपटने के लिए अग्निशमन सेवा सावेर रोड इंदौर , गेल गैस लिमिटेड देवास ,द्वारा फायर टेंडर सेवा में लगाए गए थे।
श्री अविनाश बाउस्कर, महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड-खेड़ा उज्जैन, एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर ने, श्री लोकेश अनुजा तहसीलदार इंदौर की उपस्थिति और पर्यवेक्षण में ड्रिल कार्यवाही को नियंत्रित किया। इस मॉक अभ्यास का कुशलतापूर्वक नियंत्रण और प्रबंधन श्री अविनाश बाउस्कर, महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड, खेड़ा, उज्जैन एवं श्री एस एन शर्मा महाप्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जेआईपीपीएल पीथमपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया। आपातकलीन ड्रिल के सुचारु एवं सुरक्षित समापन के बाद, साइट पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कमियों और सकारात्मक निष्कर्षों पर आगे सुधार करने के लिए प्रमुख हितधारकों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

Exit mobile version