कॅरियर काउंसलिंग के लिए नियुक्त किए जाएंगे काउन्सलर एवं विषय विशेषज्ञ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

मध्यप्रदेश शासन की जॉबफैयर एवं कॅरियर काउंसिलिंग योजना के अंतर्गत जिले के शासकीय हाईस्कूल, हाईर सेकेण्डरी स्कूलों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में मार्गदर्शन कार्य के लिये काउन्सर एवं विषय विशेषज्ञों के आवेदन मंगाए गए है। जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर के उपसंचालक (रोजगार) श्री पी. एस. मण्डलोई ने बताया कि काउन्सलर पद के लिए न्यूनतम योग्यता मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री / कॅरियर गाईडेन्स में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही विषय विशेषज्ञ पद हेतु किसी भी विषय में स्नातक तथा किसी एक क्षेत्र जैसे (प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश, शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं, छात्रवृतियाँ, संचालित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आदि क्षेत्र में कॅरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव एवं परामर्श देने की योग्यता रखना अनिवार्य रखने वाले आवेदक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। काउंसिलिंग कार्य करने के इच्छुक आवेदक अपने आवेदन 30 जून 2026 तक कार्यालय के ईमेल deoindor@gmail.com पर भेज सकते है या कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर में कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते है ।

Exit mobile version