कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं आयुक्त श्री सिंघल द्वारा ग्रीष्मकालीन जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान शहर में सुचारू जल प्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुसाखेड़ी स्थित सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शहर में वर्तमान जल प्रदाय व्यवस्था, पेयजल टंकियों की स्थिति, वॉटर टैंकर संचालन, हाइड्रेंट व्यवस्था तथा नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न जोनों में जल वितरण की स्थिति, जल आपूर्ति के समय, टैंकरों की उपलब्धता एवं संभावित समस्याओं के निराकरण हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में बढ़ती जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें तथा जहां भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर एवं आयुक्त द्वारा स्काडा कंट्रोल रूम में पानी टंकी भरने ओर सप्लाई संबंधी जानकारी ली ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने समस्त अपर आयुक्तों को निर्देशित किया कि अपने-अपने आवंटित जोन क्षेत्रों में जल प्रदाय व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल टंकियों की साफ-सफाई, जल वितरण व्यवस्था, हाइड्रेंट संचालन एवं टैंकर आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version