एकतरफा प्रेम के चलते सनकी आशिक ने किया युवती के पूरे परिवार पर हमला
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। एकतरफा प्रेम में पागल एक सनकी युवक ने घर में घुसकर युवती, उसके भाई और मां पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया।वारदात के बाद तीनों घायलों और आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल एक युवक की अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।सूचना मिलते ही टीआई तरुण बघेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी युवक ने वारदात के दौरान घर में बैठकर परिजनों को धमकाया भी था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
