एक दिन में 1659 चालान:पुलिस बोली- हेलमेट लगाओ, सख्ती और समझाइश दोनों दिखी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस अब सख्ती और समझाइश के कॉम्बो मोड में नजर आ रही है। सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से रात तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वाले 1659 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
प्रमुख चौराहों पर लगे चेकिंग पाइंट
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चली इस मुहिम में पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी और भंवरकुआं जैसे व्यस्ततम चौराहों पर बिना हेलमेट चलने वालों को पकड़ा। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला।
चालान के साथ लाइव अनाउंसमेंट
इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस कार्रवाई करने के साथ लाइव अनाउंसमेंट भी कर रही थी। लाउडस्पीकर से लोगों को यह भी समझा रही थी कि लोग हेलमेट के महत्व को समझे, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।

Exit mobile version