इंदौर: ‘लक्की’ बनकर सोहेल ने हिंदू युवती को फंसाया, बुर्का पहनाकर अजमेर ले गया, दुष्कर्म कर बोला- इससे शबाब मिलता है

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पलासिया पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुस्लिम युवक सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
इंदौर। पलासिया पुलिस ने हिंदू युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुस्लिम युवक सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार लसूड़िया निवासी 23 वर्षीय युवती की आरोपित सोहेल खान (ग्रीन पार्क कालोनी) से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उस वक्त सोहेल ने लक्की नाम बताया था। पहली बार वह 56 दुकान पर मिला और नौकरी का झांसा देकर तिलक नगर स्थित रूम पर ले गया। इस दौरान उसने नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ब्लैकमेलिंग और बुर्का पहनाकर दरगाह ले जाने का आरोप
आरोपित ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। होश आने पर आरोपित ने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी दी और कई बार संबंध बना लिए। पुलिस ने सोहेल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। एफआइआर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और अन्य लड़की से शादी करने का उल्लेख है। पीड़िता का आरोप है कि सोहेल मार्च 2024 में उसको अजमेर दरगाह पर ले गया था। उसने बुर्का पहना दिया था। कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था। अजमेर में भी शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि इससे हमको शबाब मिलता है। उसने कहा कि तू पाक हो गई है।
तांत्रिक क्रिया और मारपीट का भी दावा
युवती ने सोहेल पर तांत्रिक से तंत्र क्रिया करने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि सोहेल नौशाद बाबा के पास (चंदननगर) ले गया था। उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया की गई। टीआइ सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार युवती तीन साल से सोहेल के संपर्क में थी। लिहाजा दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version