इंदौर में 46 किलो चांदी जब्त, बिना दस्तावेज स्कूटर से ले जा रहे थे आरोपी… सराफा के ज्वेलर का नाम बताया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 46 किलो चांदी जब्त की है। चांदी को बिना दस्तावेज स्कूटर से ले जाया जा रहा था। दो युवकों को पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा और पूछताछ के बाद चांदी को जब्त कर लिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर सराफा से जुड़े ज्वेलर्स के संबंध में जांच शुरू की है।

राजगढ़ से आई 46 किलो चांदी पकड़ी,सराफा के ज्वेलर का नाम बताया। (AI Generated Image)

इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार को 46 किलो चांदी जब्त की है। टीआई अजय नायर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्नपूर्णा मंदिर के समीप एक कार से आए कुछ लोग चांदी की सिल्लियां स्कूटर पर रख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

स्कूटर सवारों को पकड़ा

आरक्षक उदयसिंह और सैनिक अर्जन यादव ने स्कूटर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटर पर रखी चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं, जिनका कुल वजन 46 किलो पाया गया।

- Advertisement -

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस द्वारा जब आरोपितों से चांदी के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाने लगे। इसके बाद पुलिस ने चांदी जब्त कर ली।

आरोपी और बयान

पुलिस ने आरोपितों की पहचान सौरभ पुत्र कमल किशोर सिसोदिया, निवासी सुखदेव नगर और पंकज पुत्र प्रहलाद निमावत, निवासी हुकुमचंद कॉलोनी के रूप में की है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे राजगढ़ से चांदी लेकर सराफा जा रहे थे।

Exit mobile version