इंदौर में लोडिंग ऑटो ने महिला को टक्कर मारी:ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से पहुंचाया अस्पताल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। फर्स्ट बटालियन पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि सदर बाजार क्षेत्र में लोडिंग ऑटो तेज गति से आ रहा था, तभी सामने से आ रही एक्टिवा सवार महिला को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी, वहीं ऑटो भी पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। चेक पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुबोध शर्मा और आरक्षक भागीरथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल महिला को संभाला और ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
घायल महिला को मरीमाता क्षेत्र स्थित शशि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

Exit mobile version