इंदौर में रिश्तेदार युवती से रेप करने वाला गिरफ्तार:खरगोन से इंदौर रहने आई थी, बेटे को दिया जन्म; 5 हजार का इनाम घोषित था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने एक युवती से रेप करने के मामले मे उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने शनिवार को थाने आकर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक पीड़िता द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में पारिवारिक विवाद के कारण वह जिला खरगोन क्षेत्र से इंदौर आकर अपने रिश्तेदार के निवास पर रहने लगी थी। कुछ समय बाद आरोपी एवं उसकी पत्नी के बीच विवाद होने पर आरोपी की पत्नी अपने मायके चली गई। इसके बाद आरोपी ने घर में अकेलेपन एवं पीड़िता की नाबालिग अवस्था का अनुचित लाभ उठाया।
आरोपी द्वारा पीड़िता को डराकर उसके साथ बार-बार जबरन रेप किया। वहीं उसे जान से मारने की धमकी दी। लगातार शोषण करने के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने निजी अस्पताल में पीड़िता द्वारा एक बालक को जन्म दिया गया।
घटना की जानकारी परिजनों को होने पर पीड़िता को साथ लेकर थाना चंदन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी पर पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओ मे कारवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में आरोपी का डीएनए भी कराएगी।

Exit mobile version