इंदौर में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली शिवपुरी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रात करीब 10 बजे बस से मेडिकैप्स चौराहे पर उतरी और होस्टल जाने के लिए रैपिडो बुक किया, पर राइड कैंसिल हो गई। तभी हरसोला निवासी तुषार वर्मा (23) वहां बुलेट से पहुंचा और खुद को मेडिकैप्स कालेज का पासआउट छात्र बताते हुए छात्रावास छोड़ने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया। आरोपित ग्राम पांदा के पास निर्माणाधीन सूर्या टाउनशिप के पास ले गया और रेप किया।

इंदौर में छात्रा से दुष्‍कर्म।

महू (इंदौर)। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में किशनगंज पुलिस ने आरोपित तुषार वर्मा (23) को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पीड़िता को छात्रावास छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता शिवपुरी जिले की निवासी है। वह राजबाड़ा घूमने गई थी। रात करीब 10 बजे बस से मेडिकैप्स चौराहे पर उतरी और होस्टल जाने के लिए रैपिडो बुक किया, पर राइड कैंसिल हो गई।

- Advertisement -

तभी हरसोला निवासी तुषार वर्मा (23) वहां बुलेट से पहुंचा और खुद को मेडिकैप्स कालेज का पासआउट छात्र बताते हुए छात्रावास छोड़ने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया।

आरोपित ग्राम पांदा के पास निर्माणाधीन सूर्या टाउनशिप के पास ले गया और पीड़िता को डरा-धमका कर उसके साथ गलत काम किया। उससे मारपीट भी की।

थाना प्रभारी किशनगंज निरीक्षक कुलदीप खत्री ने बताया कि आरोपित पीथमपुर की कंपनी में काम करता है। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि शराब के नशे में यह वारदात की है। पुलिस ने आरोपित की बुलेट भी जब्त कर ली है।

Exit mobile version