इंदौर में पत्थरबाजी का VIDEO आया सामने:बदमाशों ने युवक के घर पर किया था हमला, पुलिस ने किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में एक युवक के घर पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। शुक्रवार रात में हुई इसका घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं युवक ने इस मामले में दो ओर लोगों की शिकायत एसीपी ऑफिस में की है।
पुलिस के मुताबिक कुलदीप पगारे की शिकायत पर अंकित गोगलिया, सुनिल उर्फ भूरी, गल्ली गोगलिया और अक्कू मराठा पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।
शुक्रवार रात चारों लोग मोहल्ले में शराब के नशे में बैठे रहते हैं और गाली-गलौज करते हैं। कई बार उन्हें समझाइश भी दी, लेकिन चारों ने मुझे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद सुनील उर्फ भूरी ने पत्थर उठाकर फरियादी के सिर पर मार दिया। घटना देख युवक के दोस्त बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी झूमाझपटी की, जिसके बाद उन्होंने फरियादी के घर पर पत्थबाजी शुरू कर दी। एकाएक उन्हें कई पत्थर बरसाए जिससे खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Exit mobile version