इंदौर जिले में अब तक 189.5 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 7 इंच) औसत वर्षा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 189.5 मिलीमीटर ( लगभग साढ़े 7 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा गत वर्ष इस अवधि में दर्ज 122.9 मिलीमीटर (लगभग 5 इंच) औसत वर्षा से 66.6 मिलीमीटर (लगभग ढ़ाई इंच) अधिक है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 30 जून की सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 0.2 मिलीमीटर, महू में 47 मिलीमीटर, सांवेर में 00 मिलीमीटर, देपालपुर में 44.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 47.6 मिलीमीटर तथा हातोद में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह जिले में पिछले 24 घंटे में 26.1 मिली मीटर (लगभग एक इंच) औसत वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जारी मानसून सत्र में अब तक वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 112.2 मिलीमीटर, महू में 127 मिलीमीटर, सांवेर में 179.2 मिलीमीटर, देपालपुर में 238.3 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 339 मिलीमीटर तथा हातोद में 141.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।
इसी तरह गत वर्ष इस अवधि में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 134.1 मिलीमीटर, महू में 132 मिलीमीटर, सांवेर में 141.2 मिलीमीटर, देपालपुर में 138.8 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 64.2 मिलीमीटर तथा हातोद में 126.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Exit mobile version