इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने कथित तौर पर रात में किराएदार के कमरे में आग लगा दी। आग तेजी से फैलकर पास के मकान तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के दौरान घर में मौजूद अरविंद पाल, चांदनी पाल और छोटे बच्चों को आसपास के दो रहवासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
किराएदार वेदनाथ साहू का आरोप है कि मकान मालिक ताराबाई पटेल से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि मकान मालिक ने फुटपाथ पर अवैध रूप से कमरे बनाकर किराए पर दिए थे और ₹1,00,000 भी लिए थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगाने के कारणों व आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Exit mobile version