इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में कर्बला के पास स्थित टेंट हाउस गोडाउन में देर रात तीन बजे भीषण आग लग गई।
खजराना के कर्बला क्षेत्र में रात तीन बजे टेंट हाउस गोडाउन में लगी भीषण आग
आसपास के कई गोदाम भी चपेट में आए, लाखों के नुकसान की जताई आशंका
फायर ब्रिगेड और खजराना पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
इंदौर। इंदौर में खजराना थाना इलाके के कर्बला के पास स्थित टेंट हाउस गोडाउन में देर रात 3 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास के कई गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर फायर ब्रिगेड, दमकल की कई गाड़ियां और खजराना पुलिस की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे इलाके में धुआं फैलने से अफरा-तफरी से मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
