इंदौर, मध्य प्रदेश: चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एच.पी. करण को उना-इंदौर एक्सप्रेस में सोते समय चूहे ने नाक काट ली। परिजनों का आरोप है कि कोच में चूहों की शिकायत के बावजूद पेस्ट कंट्रोल नहीं हुआ। इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगाकर इलाज चल रहा है।
पश्चिम रेलवे मंडल के पीआरओ मुकेश कुमार ने कहा, “यह हमारे मंडल का घटना नहीं ह… लेकिन यह आगरा मंडल से जुड़ी घटना है। आगरा मंडल में संबंधित विभाग ने इस पर ध्यान दिया। हमें जानकारी मिली है कि यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सोशल मीडिया पर एक शिकायत आई थी… वो फर्स्ट एसी में यात्रा कर रहे थे… वो इंदौर आ रहे थे…”
