आबकारी विभाग इन्दौर की बड़ी कार्रवाई, कुल अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रुपये की अवैध मदिरा एवं चार पहिया वाहन जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त महू ब प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर एवं टीम के द्वारा अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई। विश्वासनीय मुखबीर की सूचना के आधार पर गत दिवस भेंसलाय पीथमपुर मार्ग के ग्राम भैंसलाय के पास वाहन क्रमांक एमपी 09-सीजे-9152 सफेद रंग मारूती सुजुकी डिजार कार को रोकने की कोशिश करने पर ड्राईवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर गत्ते के कुल 12 कार्टून्स में देशी प्लेन मदिरा पायी गई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग देशी प्लेन रखे पाये थे। इस प्रकार कुल 180 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। जिसे विधिवत कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रूपये हैं।

Exit mobile version