अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध रूप से संग्रहित बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जप्त

  इंदौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सतर्कता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शहर के मध्य स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक अवैध रूप से कब्जाई गई दुकान में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए गैस से भरे हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए। बताया गया कि सिलेंडरों का संग्रहण सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version