भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्रों में स्थित होस्टलों में जिला प्रशासन अब नियमित जांच अभियान चलाएगा। खासतौर पर भोजन और बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाहरी जिलों के विद्यार्थी रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करना जरूरी है। गंदगी मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई होगी।
