होमगार्ड विभाग में पदोन्नति समारोह एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मध्यप्रदेश के आदेशानुसार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति संबंधी औपचारिकताएँ संभागीय सेनानी (डिवीजनल कमांडेंट) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
समारोह में पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विभाग की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।


प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर 11, सहायक उप निरीक्षक (एम.) से उप निरीक्षक (एम.) 03, हवलदार (स्टोर) से सहायक उप निरीक्षक 01, आरक्षक वाहन चालक से मुख्य आरक्षक वाहन चालक 01, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से आरक्षक (तृतीय श्रेणी) 01, इस तरह कुल 17 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
समारोह के अंत में विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महानिदेशक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, मध्यप्रदेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग की गरिमा, अनुशासन, जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version