New DelhiहिंदीEnglish
Indore

सेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ

इंदौर जिले में पहले दिन 350 यूनिट रक्तदान प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी आज से एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ।

सेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ

इंदौर जिले में पहले दिन 350 यूनिट रक्तदान

प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी आज से एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आज अभियान के अंतर्गत जिले के 27 शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
रक्तदान शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविरों में सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानवता की सेवा में योगदान दिया। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर सकता है।
अभियान के पहले दिन आज समाचार लिखे जाने तक इंदौर जिले में 350 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने रक्तदान शिविरों में सहभागिता करने वाले सभी जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे मानवता की सेवा का पुनीत कार्य बताया।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version