सेल्समैन ने जहर खाया फिर लगा ली फांसी:सुसाइड नोट नहीं मिला, दो साल पहले हुई थी शादी; मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खुडैल इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने पहले जहर खाया और उसके बाद फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक मामला पीवडाय ग्राम का है, जहां 27 साल के अतुल ने एक निजी कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अतुल ने रात में सल्फास खा लिया था और बाद में दूसरे घर जाकर फांसी लगा ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सुबह परिवार के लोगों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अतुल की शादी को दो साल हो चुके थे और उसके कोई बच्चे नहीं थे।

Exit mobile version