श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ द्वारा श्री चारभुजा जी अमावस दो दिवसीय प्रभु दर्शन निःशुल्क वाहन यात्रा का जत्था रवाना हुवा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्रीमान संपादक महोदय
दैनिक _की और
सादरप्रकाशनार्थ प्रेषित

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ द्वारा श्री चारभुजा जी अमावस दो दिवसीय प्रभु दर्शन निःशुल्क वाहन यात्रा का जत्था रवाना हुवा

इंदौर, श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, इंदौर के प्रमुख व्यवस्थापक एवं मीडिया प्रभारी पं तरुण व्यास (महाराज) ने बताया कि श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष हीरालाल जी जोशी संटू भैया के नेतृत्व में श्री चारभुजा जी राजस्थान अमावस दो दिवसीय प्रभु दर्शन नि:शुल्क वाहन यात्रा दिनांक 17 जनवरी शनिवार प्रातः 8 बजे बड़ा गणपति मंदिर से प्रारम्भ हुई इस यात्रा मे महाँकाल ज्योतिर्लिंग उज्जैन, पशुपतिनाथ जी मंदसौर, भादवा माताजी, आवरी माताजी, साँवरिया जी मंडफिया, श्रीनाथजी नाथद्वारा, एकलिंगनाथ जी महादेव कैलाशपुरी, श्री चारभुजा जी गढ़बोर, श्री रोकडिया हनुमान जी, लक्ष्मण झूला, श्री रूपनारायण जी सेवंत्री, सूरजकुण्ड व यात्रा मार्ग के अन्य प्रमुख मंदिरो के दर्शन लाभ 50 से अधिक प्रभु भक्तों को कराए जाएंगे l

आगे की जानकारी देते हुवे श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के प्रमुख व्यवस्थापक एवं मीडिया प्रभारी पं तरुण व्यास महाराज ने बताया की इस यात्रा मे श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष हीरालाल जी जोशी संटू भैया के द्वारा श्री चारभुजा जी राजस्थान मे चवदस की रेवाड़ी दर्शन के पश्चात् सांयो का खेड़ा की प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा भजन संध्या के आयोजन के पश्चात् पुनः इंदौर की और प्रस्थान होंगे…!

- Advertisement -
                      भवदीय 
           पं तरुण व्यास महाराज 
        संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष 
 राष्ट्रीय सनातन संघ, कट्टर हिन्दू संगठन 

मो नं :- +919009727877, +919340044141

Exit mobile version