शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न, 25 छात्राओं को मिली नौकरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इंदौर में गत दिवस एमआरएफ लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय की विभिन्न शाखाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी द्वारा 25 प्रतिभावान छात्राओं का चयन किया गया। यह महाविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण का परिणाम है।
शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विजया शिंदे, प्रभारी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टी.पी.ओ.) श्री दिनेश भूरिया तथा अन्य संकाय सदस्यों ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा अवगत करवाया गया कि उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर छात्राओं के लिए अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

Exit mobile version