शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपित साहिल लाठर निवासी लजवाना कला जींद हरियाणा और उसके पिता जसवीर के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय पीड़िता की साहिल से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर सरवटे बस स्टैंड के समीप स्थित होटल में शारीरिक संबंध बनाए।
सीहोर से छोटी ग्वालटोली ट्रांसफर हुई केस डायरी
इसके बाद आरोपित पीड़िता को हरियाणा भी लेकर गया था। शादी के संबंध में चर्चा करने पर उसने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता द्वारा सीहोर थाना में केस दर्ज करवाया गया था। घटना स्थल छोटी ग्वालटोली होने से केस डायरी ट्रांसफर कर दी गई।

Exit mobile version