शहीद दिवस एवं सर्व–धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव एवं प्रो. विनीता वर्मा के मार्गदर्शन में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान को स्मरण करने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का पावन अवसर है। कार्यक्रम में मानवीय मूल्यों, आपसी सौहार्द, सहिष्णुता एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सर्व-धर्म प्रार्थना सभा विद्यार्थियों में धार्मिक सहिष्णुता, सांस्कृतिक समन्वय एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने में अत्यंत सफल रही।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी सहित समस्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Exit mobile version