विधायक हार्डिया भी परेशान… बोले – ”जल समस्या का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो रोज महापौर के घर जाकर बैठ जाऊंगा…”

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गौरी नगर में जहां पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम हुआ और ”महापौर पानी दो…” की नारेबाजी हुई… दूसरी तरफ पांच नम्बरी भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया ने भी अपनी ही पार्टी के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को चेतावनी दे डाली… खबर है कि वार्ड-41 के रहवासियों के बीच एक कार्यक्रम में पहुंचे बाबा यानी विधायक हार्डिया को जलसंकट को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ा… इस कार्यक्रम में खुद महापौर भी मौजूद थे, लेकिन हालात देख विधायक बीच कार्यक्रम में लौट गए… विधायक हार्डिया ने मीडिया से कहा – ”मैंने कभी शहर में जलसंकट के ऐसे हालात नहीं देखे… टंकियां खाली रहती हैं और टैंकर भी समय पर नहीं पहुंच रहे… मैं महापौर को चेतावनी देता हूं कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मैं रोज महापौर निवास पर जाकर बैठ जाया करूंगा..!”

Exit mobile version