लापता ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा में मिला:दो दिन से तलाश जारी थी, पुलिस ने जहर से मौत की आशंका जताई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
Indore News:इंदौर के सराफा कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, बलवाड़ा में  पुलिया के नीचे मिला शव - Indore News Missing Jeweler Son Akhil Soni Found  Dead Near Balwada Khargone - Amar

इंदौर के अग्रसेन नगर से 27 मार्च की सुबह लापता हुए ज्वेलर के बेटे का शव बलवाड़ा क्षेत्र में मिला है। दो दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में जहर से मौत की आशंका जताई है। मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय अखिल पुत्र अनिल सोनी निवासी अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड 27 मार्च की सुबह घर से नाश्ता करने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसी रात मल्हारगंज थाने पहुंचकर अखिल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बलवाड़ा के पास पुलिया पर मिला शव
शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि अखिल का शव बलवाड़ा के पास एक पुलिया के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन इंदौर से खरगोन के लिए रवाना हो गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बलवाड़ा पुलिस ने शुरुआती तौर पर जहर से मौत की आशंका जताई है, हालांकि अभी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सराफा बाजार में ज्वेलरी शॉप चलाता है परिवार
परिजनों के मुताबिक अखिल के पिता अनिल सोनी सराफा बाजार में ‘भगवती ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते हैं। अखिल भी उनके साथ काम करता था। परिवार में उसके दो बड़े भाई हैं।
परिवार का कहना है कि अखिल पर किसी तरह का कर्ज नहीं था और न ही किसी से कोई विवाद था। वह बलवाड़ा कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

Exit mobile version