लड़कों से बात करती थी बहन, गुस्‍साए भाई ने चाकुओं से किया वार, बाद में खुद अस्‍पताल ले गया पर बच नहीं सकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शिवानी लड़कों से फोन पर बात करती थी। वह समझा रहा था, उसने गुस्से में बुरा-भला बोलना शुरू कर दिया। शुभम को भी गुस्सा आ गया और चाकू (गुप्ती) से हमला कर दिया।
डॉक्‍टर से बोला सरिये पर गिर गई, गिरफ्तार।
चाकू मारकर खुद ही अस्पताल ले गया था।
पुलिस से बोला- लड़कों से बात करने पर मारा।
इंदौर। लड़कों से फोन पर बात करने के संदेह में इंदौर के नंदानगर निवासी युवक शिवम राजपूत ने छोटी बहन शिवानी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम ने जुर्म स्वीकार किया है।
चाकू मारने के बाद वह ही बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा और डाॅक्टरों को सरिये से घायल होना बताया था। टीआई आरडी कानवा के अनुसार 18 वर्षीय शिवानी की मौत 27 मार्च को हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हमले की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके भाई शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि शिवानी लड़कों से फोन पर बात करती थी।
वह समझा रहा था, उसने गुस्से में बुरा-भला बोलना शुरू कर दिया। शुभम को भी गुस्सा आ गया और चाकू (गुप्ती) से हमला कर दिया।
तड़पते हुए बहन बोली- मुझे बचा ले, भाई ले गया अस्पताल
टीआई के अनुसार मूलतः शिवपुरी निवासी शिवम राजपूत कोराना के बाद इंदौर आया था। वह एक दुकान पर काम करता है।
18 वर्षीय शिवानी ने 12वीं की परीक्षा दी थी। शुभम भी फ्लाॅवर शाॅप पर काम करता है। शुभम ने पूछताछ में बताया चाकू मारने के बाद शिवानी तड़प रही थी। उसने मुझसे कहा कि मुझे बचा लें।
अब मैं किसी से बात नहीं करूंगी। शुभम उसको गंभीर अवस्था में नंदानगर के एक अस्पताल में ले गया। डाॅक्टर ने स्थिति देखकर एलआईजी स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
रात में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसने डाॅक्टर को बताया कि शिवानी कपड़े लेने गई थी। इस दौरान गिर गई और सरिया घुस गया।

Exit mobile version