निजी कम्पनियों ने दी 300 युवाओं को नौकरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेले (युवा संगम कार्यक्रम) का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एक ओर सफल रोजगार मेला आज जिला रोजगार कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 12 कम्पनियों ने 300 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया।
यह मेला मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 12 कंपनीयो के 300 से अधिक विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियो द्वारा साक्षात्कार लेकर निजी कंपनी में रोजगार और अपरेंटिशिप हेतु प्राम्भिक रूप से चयन किया गया, इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 532 आवेदक/आवेदिकाओं का पंजीयन किया गया। इनमें 385 युवा तथा 147 युवतियां शामिल थी। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी ऑपरेटर, फिटर, टर्नर, सेल्स इलेक्ट्रिशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलिंग एग्जीक्यूटिव, एमईआरएन (MERN) फुल स्टैक डेवलपर, यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिज़ाइनर, पायथन एआई/एमएल,डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न, पीसीबी एवं प्रोडक्शन हेल्पर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर एग्जीक्यूटिव, बिज़नेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स ट्रेनी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, स्टोर एवं डिस्पैच एग्जीक्यूटिव, आईटीआई फिटर, बी.टेक (मैकेनिकल) अभ्यर्थी, पिकर, पैकर, हेल्पर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव तथा एचआर इंटर्न के पदों पर भर्ती के लिए चयन किया गया।
मेले में जिला उद्योग केंद्र की टीम द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 14 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया जाकर स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेन्टिसप योजना अंतर्गत 07 आवेदकों का चयन कर कंपनी मे भेजे गये। साथ ही इस अवसर पर रोजगार विभाग, शसकीय आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र के तीनो विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्पन करने कराने वाले विभाग द्वारा सभी सहयोगी विभाग एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधि आभार व्यक्त किया।
