New DelhiहिंदीEnglish
Indore

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी इंदौर में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की इंदौर में अगवानी […]

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी इंदौर में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की इंदौर में अगवानी के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रदेश के सफल चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी। वे सिकलसेल एनीमिया की चुनौती का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विकसित रणनीति के क्रियान्वयन से भी अवगत होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की बैतूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सहभागिता से आध्यात्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन प्रदेश के लिए उत्साह उमंग बढ़ाने वाला होगा।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version