New DelhiहिंदीEnglish
Indore

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 18 जून से पाँच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी

इंदौर आकर बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी – विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में भी होंगी शामिल कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आगामी 18, 19, 20, 21 और 22 जून को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु […]

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 18 जून से पाँच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी

इंदौर आकर बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी – विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में भी होंगी शामिल

कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आगामी 18, 19, 20, 21 और 22 जून को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रात: 7.55 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे प्रात: 9.35 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिये रवाना होंगी। श्रीमती मुर्मु प्रात: 11.10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसके पश्चात श्रीमती मुर्मु दोपहर 12.20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1.40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वे शाम 6.20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। वे रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में करेंगी।
अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रात: 9.50 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे प्रात: 11.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। श्रीमती मुर्मु अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7.20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 1.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 2.20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3.35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। श्रीमती मुर्मु रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी।
अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6.30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। वे प्रात: 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11.15 बजे वे दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version