New DelhiहिंदीEnglish
Indore

राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश भ्रमण के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 18 से 22 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए राज्य शासन ने उनके आगमन एवं विदाई के लिए मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर, खंडवा, बैतूल, जबलपुर, श्योपुर एवं ग्वालियर जिलों में राष्ट्रपति के […]

राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश भ्रमण के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 18 से 22 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए राज्य शासन ने उनके आगमन एवं विदाई के लिए मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर, खंडवा, बैतूल, जबलपुर, श्योपुर एवं ग्वालियर जिलों में राष्ट्रपति के स्वागत एवं विदाई कार्यक्रमों के लिए संबंधित मंत्रियों को “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इंदौर में 18 जून को अगवानी के समय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और 19 जून को विदाई के समय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को दायित्व सौंपा गया है। बैतूल में 18 जून को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अगवानी एवं विदाई करेंगे।
खंडवा के ओंकारेश्वर में 18 एवं 19 जून को अगवानी एवं विदाई के समय संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में 20 एवं 21 जून को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा राष्ट्रपति की अगवानी एवं विदाई करेंगे।
इसी प्रकार श्योपुर में 21 एवं 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और ग्वालियर में 21 एवं 22 जून को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version