राज्य शासन द्वारा स्टार्टअप को प्रतिमाह 10 हजार रुपये तक की सहायता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

02 जनवरी को एसजीआईटीएस कॉलेज, प्रेस्टीज कॉलेज एवं वर्की टेक सेण्टर विजय नगर इंदौर में शिविर आयोजित होंगे

राज्य शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित होने वाले पात्र स्टार्टअप को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 अंतर्गत 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में पात्र स्टार्टअप को बैंक से ऋण प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान एवं 15 प्रतिशत दर से अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।
स्टार्टअप योजना के जागरूकता हेतु 02 जनवरी को एसजीआईटीएस कॉलेज, प्रेस्टीज कॉलेज एवं वर्की टेक सेण्टर विजय नगर इंदौर में शिविर आयोजित किए जायेंगे। साथ ही राज्य शासन द्वारा प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु 11 एवं 12 जनवरी को रविन्द्र भवन भोपाल में “मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026” कार्यक्रम किया जाएगा।
उक्त सहायता एवं कार्यक्रम में भागीदारी हेतु इच्छुक startup.mp.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पोलोग्राउंड इंदौर के प्रबंधक श्री जयन्त सिंह (98260-68813) एवं सहायक प्रबंधक श्री आदित्य मोहन गुप्ता (94065-11567) से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version