राऊ सेवा सहकारी समिति में स्थापित सांची पार्लर का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव द्वारा बुधवार को इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक की राऊ शाखा से संबद्ध राऊ सेवा सहकारी समिति में स्थापित सांची पार्लर का शुभारंभ किया गया। समारोह में उपायुक्त सहकारिता श्री मनोज जायसवाल, अपेक्स बैंक के संभागीय शाखा प्रबंधक श्री गणेश यादव, इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक कुमार जैन, राऊ सेवा सहकारी समिति के प्रशासक श्री सुरेश भंडारी, इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक राऊ शाखा प्रबंधक श्रीमती मंजू चौहान, समिति प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार नागर सहित बैंक एवं समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अतिथियों ने सांची पार्लर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से इस प्रकार की पहल आमजन को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं को भी सशक्त बनाएगी। साथ ही उन्होंने 13 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक संचालित नवीन सदस्यता अभियान को अत्यधिक सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों को प्रोत्साहित किया तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने सांची पार्लर के सफल संचालन के लिए बी पैक्स राऊ को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version