बंद मकान से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत की 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में 10 सितम्बर गुरूवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम बसंदरा वृत्त सांवेर में एक मकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद मदिरा मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री पवन टीकेकर एवं श्रीमती निधि शर्मा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती जया मुजाल्दे एवं श्री जयेश वास्केल तथा आबकारी अमले द्वारा की गई।
