मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच के दौरान उसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा जांच में पहचान पत्र फर्जी पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास बंदूक मिलने की भी जानकारी है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
