मीटर टेस्टिंग व मीटरीकरण शाखा रीडिंग गंभीरता से करें, डाटा का कंपनी और उपभोक्ता हित में उपयोग करे। इससे उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी होना चाहिए। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को मीटर सेक्शन के अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने मीटर शाखा के प्रभारियों को निर्देशित किया कि समय पर कार्य किया जाए, बिलिंग समय पर हो, बिल त्रुटिरहित हो। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री अचल जैन, श्रीमती सुषमा गंगराडे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री सुनील पाटौदी, श्री सुधीर आचार्य ,मुख्य वित्त अधिकारी श्री अजय पाल सिंह अवास्या, श्री नरेंद्र दुबे, श्री नवीन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
