महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर विमानतल पर ससम्मान विदाई दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनके इंदौर प्रवास के उपरांत इंदौर विमानतल पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ससम्मान विदाई दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने महामहिम राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनके सफल, गरिमामय एवं प्रेरणादायी इंदौर प्रवास के लिए आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विदाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महामहिम राष्ट्रपति के इंदौर आगमन एवं प्रवास को लेकर शहर और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह, गौरव एवं हर्ष का वातावरण रहा।

Exit mobile version