मकान मालिक की जगह किरायेदार को प्रताड़ित कर रही नगर निगम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सुबह 6 बजे सियागंज की दुकानों पर ताला लगाकर अंदर सो रहे लोगों को बंद किया। एक तरफ व्यापारिक समुदाय कमर्शियल गैस किल्लत से काम धंधे को लेकर परेशान है दूसरी तरफ नगर निगम मकान मालिक से संपत्ति कर वसूलने की जगह किरायेदारों के परिसर सील कर व्यापारियों को नया संताप दे रही है। हाईकोर्ट के आदेशों की स्पष्ट अवमानना करते हुए आज सुबह 6 बजे निगम ने सियागंज की 12 दुकानों पर सील लगा दी।इनमें से एक दुकान में कुछ लोग सो रहे थे। वो अंदर बंद हो गए है। दुकानदार हाईकोर्ट के आदेश लेकर महापौर से मिलने गए है। दुआ कीजिए निगम की कैद में बंद बंदों को मुक्ति मिल जाए।

Exit mobile version