दिल्ली। बसंत पंचमी पर धार स्थित 11 वीं शताब्दी के भोजशाला परिसर में पूजा और नमाज दोनों होगी। पूजा नमाज दोनों के लिए अलग-अलग स्थान होगा। नमाज पढ़ने वालों के लिए विशेष पास जारी किया जाएगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज होगी। पूजा के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई।
