New DelhiहिंदीEnglish
Indore

भारतीय डाक विभाग स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए देगा फ्रेंचाइजी

आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर डाक मंडल के अंतर्गत स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं […]

भारतीय डाक विभाग स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए देगा फ्रेंचाइजी

आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून

भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर डाक मंडल के अंतर्गत स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को फ्रेंचाइजी दी जाएगी। इस डाक फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इच्छुक आवेदक के पास उपयुक्त कार्यस्थल, कंप्यूटर संचालन का मूलभूत ज्ञान तथा ग्राहकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने की क्षमता होना आवश्यक है। चयनित फ्रेंचाइजी को डाक विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप सेवाएं संचालित करनी होंगी। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्था अपने आवेदन अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। फ्रेंचाइजी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र निकटतम प्रधान डाकघर/उप डाकघर अथवा प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर मंडल कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Abhishek Raghuvanshi
Exit mobile version