एमआईजी इलाके में एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें आंखों से दिखता कम था। इसके चलते दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गए।
पुलिस के मुताबिक एलआईजी में रहने वाले 70 वर्षीय जोसफ पुत्र सायमन की हादसे में मौत हो गई। रात में वह सीढ़ियों से चढ़ रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। जोसफ के दो बेटे है। एक बेटा अलग रहता है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
