बीते माह डीजल हुआ महंगा, अब बस से यात्रा करना हो सकता है महंगा, यात्री किराये में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

वर्तमान में साधारण बसों में 1.25 रुपये प्रति किमी किराया लिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर दो रुपये प्रति किमी किए जाने की मांग संचालकों द्वारा की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो बस में यात्रा करने के लिए आमजन को अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।
डीजल की कीमत बढ़ने से बस संचालन हुआ मुश्किल
बस संचालकों ने यात्री किराए में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की मांग की है
वर्तमान में साधारण बसों में 1.25 रुपये प्रति किमी किराया लिया जा रहा है
इंदौर। प्रदेश में बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है।डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और बस संचालन पर बढ़ते खर्च का हवाला देते हुए बस संचालकों ने यात्री किराए में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की मांग की है।
वर्तमान में साधारण बसों में 1.25 रुपये प्रति किमी किराया लिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर दो रुपये प्रति किमी किए जाने की मांग संचालकों द्वारा की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो बस में यात्रा करने के लिए आमजन को अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है।
बस संचालकों का कहना है कि वर्ष 2021 के बाद से बस किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया है, जबकि इस दौरान डीजल, टायर, स्पेयर पार्ट्स, बीमा में लगातार वृद्धि हुई है। वहीं पिछले एक महीने में ही डीजल के दाम करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े हैं, जिससे बस संचालन की लागत काफी बढ़ गई है।
कई रूटों पर बस संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है
कई रूटों पर बस संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि बस किराया बढ़ाने के मुद्दे पर अगले सप्ताह किराया निर्धारण समिति की बैठक होगी, जिसमें किरया वृद्धि के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।इसमें परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव, सहित अन्य अधिकारी और बस आपरेटरों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
12 सौ बसें होती है प्रतिदिन संचालित
प्रदेश में प्रतिदिन करीब 32 हजार बसों का संचालन होता है, जिनमें लगभग 16 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं इंदौर से हर दिन करीब 1200 बसें चलती हैं और करीब 50 हजार यात्री इनसे यात्रा करते हैं। ऐसे में किराया बढ़ने का सीधा असर आम लोगों, खासकर नौकरीपेशा, मध्यमवर्गीय और गरीब यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
मौजूदा बस किराया
50 सीटर बस : 1.25 रुपये प्रति किमी
डीलक्स बस : 1.56 रुपये प्रति किमी

Exit mobile version